माँ दुलार है संसार है ,

माँ दुलार है ,माँ संसार है |

माँ दुलार है, माँ संसार है |
माँ ममता की जीवंत मूर्त अपार है|
डगमगाती नहीं दुःख के दौर में तनिक|
माँ दुलार है, माँ संसार है|
हर माँ होती बेहतर से बेहतर है ,अपने आप में|
सहती है ,रहती दुःख मन जंजाल में|
खुशी की बात है ,संतान के लिए जब उसकी आती|
कर देती है ,न्योछावर, पल जीवन के अनमोल जिसको|
माँ दुलार है ,माँ संसार है|
टूटकर बिखर है जाती ,कई बार ,दीदार के तेरे अक्ष|
माँ संसार है ,अजूबा अनन्त है, बेहतर से ऊपर|
ताकत है रहती, हर पल, संसार में सबसे परे|
माँ दुलार है ,ममता की जीवंत मूर्त अपार है|
हिम्मत तेरी अनोखी रहती है ,पल पल|
टूटे रिश्तों को है, पिरोती जग भर|
बदलते रिश्तों के मंजर में,
अपने आप को है संजोती|
माँ दुलार है, माँ संसार है|
भरा हुआ गुबार मन का,
हो जाता गुम है, छणिक पल में|
कुछ बातो भर से तेरे,
सिमट जाता सब कुछ मन में|
माँ दुलार है, माँ संसार है|
हर पल खुशी देने वाला त्योंहार है |

-प्रेम

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *