संघर्ष :एक अनचाहा अवसर
संघर्ष भरा जीवन

संघर्ष हर किसी की लाइफ में आता है ,कभी किसी की लाइफ में कम आता है ,किसी की लाइफ में ज्यादा आता है। यहाँ जरूरी नही की ,जो आज ख़ुशी से जी रहा है ,तो उसने कभी संघर्ष का सामना किया ही नहीं ,निश्चय ही कोई ऐसा इतिहास का पन्ना न लिखा होगा, जिसपर बिना संघर्ष के कुछ मिला होगा।
सही मायने में कहु तो संघर्ष भरे जीवन से ,अगर निकलना चाहते है तो हमारे जीवन में आ रहे संघर्ष को एक अवसर के रूप में देखना चाहिए। जैसे हर दिन के बाद रात आती है ,एक मौसम के बाद दुसरा मौसम शुरू हो जाता है ,उसी तरह संघर्ष भी कोई निश्चित समय के लिए नहीं होता। आज का संघर्ष ही , कल का भविष्य सुनिश्चित करता है।
बड़ा संघर्ष,बड़ी जीत
जितना बड़ा संघर्ष होता है ,जीत भी उतनी ही बड़ी होती है और उसको महसूस करने का आनंद भी उतना ही ज्यादा होता है।
हमें कुछ बात निश्चित ही ध्यान रखनी है की आज का दिन संघर्ष का है और हम बिना किसी प्रयास के उसी संघर्ष भरे जीवन में जी रहे है तो कुछ बदलने वाला नहीं है।
जैसे चुम्बक लोहे को खींचती है वैसे ही संघर्ष वाला जीवन भी आपकी सफलता को खींचने की कोशिश में लगा रहता है ,बस हमें करना यह है की उसी संघर्ष को अवसर बना कर सही दिशा में मेहनत करते जाना है|
कुछ पंक्तियों के माध्यम से बताना चाहूंगा
रुकना नहीं ,डरना नहीं।
एक पहर पे आकर, हटना नहीं।
संघर्ष भरे जीवन ,में भी टूटना नही।
विश्वास रखना ,जमाने के इतिहास पे।
समय का चक्र ,फिर वही दोहराता है।
जीवन में फिर ,एक नया सवेरा लाता है।
घनघोर अँधेरे के बाद भी ,उजाला आता है।
संघर्ष नहीं अवसर है, आगे बढ़ने का।
हिम्मत के पथ पे , निडर चलने का।
रुककर नहीं, चलकर जीना है।
सफलता की गाथा,फिर बुनना है।
दौर फिर ,नया आएगा।
वही इतिहास ,दोहराएगा।
जीवन को तेरे,फिर खिलायेगा।
रुकना नहीं ,डरना नहीं।
एक पहर पे आकर , हटना नहीं।
मेहनत की बूंदो से, सींचना है।
हर कदम को ,मजबूत रखना है।
लाख तूफ़ान आएंगे , गिराने, को तुम्हे !
संघर्ष में , हर बार हिलाने को।
पत्थर के जैसे ,जड़ कर देना।
अपने कठोर इरादों को।
रुकना नहीं, डरना नहीं।
एक पहर पे आकर , हटना नहीं।
हर बार,नए रूप आएंगे।
कमजोर ,तुम्हे कर जाएंगे।
बस ;मन में, एक आश रखना।
लक्ष्य पे ,अडिग डटना।
सुख के दिन , फिर आएंगे।
जीवन रोशन,कर जाएंगे।
रुकना नहीं ,डरना नहीं।
एक पहर पे। आकर हटना नहीं।
-प्रेम
Post Comment